enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी: सोन नदी में 13 वर्षीय बालक के डूबने की आशंका, SDRF की टीम कर रही तलाश

सीधी: सोन नदी में 13 वर्षीय बालक के डूबने की आशंका, SDRF की टीम कर रही तलाश

सीधी: सोन नदी में 13 वर्षीय बालक के डूबने की आशंका, SDRF की टीम कर रही तलाश

सीधी।
जिले के बहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत खुटेली में सोन नदी में नहाने गए 13 वर्षीय बालक के डूबने की आशंका जताई जा रही है। घटना मंगलवार दोपहर करीब 11-12 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार खुटेली निवासी रामकुमार कोल (13 वर्ष) अपने साथियों के साथ सोन नदी नहाने गया था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि नदी में कूदने के बाद वह बाहर नहीं निकला। घटना स्थल पर उसकी शर्ट नदी किनारे मिली है, जिसके आधार पर परिजनों ने आशंका जताई है कि बालक डूब गया है।

सूचना मिलते ही बहरी पुलिस मौके पर पहुंची और SDRF की टीम को बुलाया गया। टीम लगातार नदी में तलाश कर रही है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि जांच और तलाशी अभियान के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। वहीं परिजनों का आरोप है कि बच्चे की मौत नदी में डूबने से हुई है।

Share:

Leave a Comment