संजय टाइगर रिजर्व में सात दिवसीय हाथी महोत्सव का शुभारंभ** सीधी, 24 सितम्बर 2025। सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व अंतर्गत डुबरी रेंज के हाथी कैंप में मंगलवार को सात दिवसीय हाथी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक श्री कुंवर सिंह टेकाम रहे। इस अवसर पर क्षेत्र संचालक श्री अमित कुमार दुबे, श्री राजेश कन्ना, डॉ. कैलाश तिवारी, डॉ. अभय सेंगर सहित टाइगर रिजर्व के अधिकारी-कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। हाथी महोत्सव के पहले दिन पालित हाथियों को फल, गुड़, गन्ना और रोटियाँ खिलाई गईं। हाथियों को पुष्पमालाएं पहनाकर उनका सम्मान भी किया गया। यह महोत्सव 29 सितम्बर तक चलेगा, जिसमें प्रतिदिन हाथियों के लिए विशेष आयोजन किए जाएंगे और लोगों को हाथियों के महत्व एवं संरक्षण के प्रति जागरूक किया जाएगा।