enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं की हड़ताल समाप्त

सीधी जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं की हड़ताल समाप्त

सीधी जिले में शासकीय उचित मूल्य दुकान विक्रेताओं की हड़ताल समाप्त

समितियों द्वारा कलेक्टर दर पर मासिक वेतन देने का निर्णय

सीधी, 23सितंबर 2025।
सीधी जिले की लैम्प्स एवं पैक्स सहकारी समितियों से संबद्ध शासकीय उचित मूल्य दुकानों के विक्रेताओं की कामबंद हड़ताल आज समाप्त हो गई है।

उप आयुक्त सहकारिता ने बताया कि विक्रेताओं ने म.प्र. सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ, भोपाल जिला ईकाई सीधी के तत्वावधान में 8 सितंबर 2025 से अपनी मांगों के समर्थन में हड़ताल शुरू की थी। आज संगठन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में तय हुआ कि सेवा नियमों में वर्णित प्रावधानों और समितियों की भुगतान क्षमता का परीक्षण करने के बाद, यदि समिति मापदंडों को पूरा करती है, तो विक्रेताओं को कलेक्टर दर पर मासिक वेतन दिया जाएगा।

उप आयुक्त सहकारिता ने स्पष्ट किया कि इस निर्णय के बाद म.प्र. सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ, भोपाल जिला ईकाई सीधी ने हड़ताल समाप्त कर दी है। उन्होंने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए हैं कि वे हितग्राहियों को खाद्यान्न का वितरण नियमित और समय पर सुनिश्चित करें।

Share:

Leave a Comment