enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी में DLCC/DLRC बैठक संपन्न, बैंकों को सी.डी. रेशियो बढ़ाने के निर्देश

सीधी में DLCC/DLRC बैठक संपन्न, बैंकों को सी.डी. रेशियो बढ़ाने के निर्देश

सीधी में DLCC/DLRC बैठक संपन्न, बैंकों को सी.डी. रेशियो बढ़ाने के निर्देश

सीधी।
कलेक्ट्रेट सभागार सीधी में बुधवार शाम 4 बजे कलेक्टर श्री स्वरोचिष सोमवंशी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (DLCC) एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (DLRC) की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर कलेक्टर श्री बी.पी. पाण्डे ने जिले के सभी बैंकों को सी.डी. रेशियो बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर पालिका, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, NRLM, मत्स्य, उद्यानिकी और पशुपालन विभागों को बैंकों के साथ मिलकर अपने-अपने लक्ष्यों की प्राप्ति सुनिश्चित करने पर बल दिया।

अपर कलेक्टर ने जिले में लगातार बढ़ रहे NPA पर चिंता जताई और निर्देश दिए कि बैंक तहसीलदारों के साथ समन्वय कर दर्ज RRC खातों में अधिक से अधिक वसूली करें।

बैठक में भारतीय रिज़र्व बैंक भोपाल से LDO श्री अंकुश सिन्हा ने वित्तीय समावेशन संतृप्ति महाअभियान की समीक्षा करते हुए ग्रामीण एवं यूनियन बैंक की शाखाओं को अधिक से अधिक Re-KYC करने के लिए कहा।

इस अवसर पर नाबार्ड से DDM श्री जी.डी. गोपेश, सांसद प्रतिनिधि श्री प्रमोद द्विवेदी, जिले के विभिन्न विभागों के प्रमुख अधिकारी तथा सभी बैंक समन्वयक उपस्थित रहे।

Share:

Leave a Comment