प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सीधी सांसद राजेश मिश्रा ने स्वच्छता कर्मियों के साथ की "चाय पर चर्चा" सीधी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आज सीधी सांसद डॉ. राजेश मिश्रा ने "सेवा पखवाड़ा" के अंतर्गत विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान सांसद ने नगर के स्वच्छता कर्मियों के साथ चाय पर चर्चा की और उनके योगदान को राष्ट्र निर्माण का मजबूत स्तंभ बताया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष देवकुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सांसद मिश्रा ने कहा कि स्वच्छता कर्मी हमारे समाज के अग्रिम पंक्ति के योद्धा हैं। स्वच्छ भारत अभियान की सफलता इन्हीं स्वच्छाग्रहियों की अथक मेहनत और समर्पण से संभव हुई है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र-निर्माण में सफाई मित्रों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और इनका सम्मान करना हम सबका दायित्व है। सांसद ने सभी स्वच्छाग्रहियों को उनके समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा के लिए अभिनंदन और वंदन किया। इस अवसर पर स्वच्छता कर्मियों ने भी अपने विचार साझा किए और सांसद से विभिन्न सुझाव एवं अपेक्षाएं रखीं।