enewsmp.com
Home सीधी दर्पण हाई वोल्टेज खम्भे पर चढ़कर कर रहा था युवक ड्रामा, पुलिस ने बचाई जान

हाई वोल्टेज खम्भे पर चढ़कर कर रहा था युवक ड्रामा, पुलिस ने बचाई जान

हाई वोल्टेज खम्भे पर चढ़कर कर रहा था युवक ड्रामा, पुलिस ने बचाई जान

सीधी।
मड़वास थाना क्षेत्र के ग्राम दरिमाडोल में रविवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 23 वर्षीय युवक विजय कुमार साकेत उर्फ पटवारी (पिता – रामबदन साकेत) अचानक हाई वोल्टेज टावर पर चढ़ गया। बताया गया कि युवक करीब **7 लाख 56 हजार वोल्टेज** वाले खम्भे पर चढ़कर जान देने की धमकी दे रहा था।

सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक संतोष कोरी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद श्रीवास्तव और एसडीओपी आशुतोष द्विवेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी मड़वास उपनिरीक्षक भूपेश बैस पुलिस बल के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। साथ ही हमराह स्टाफ सउनि राजकुमार सिंह, सउनि आर.एस. सोनवंशी, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह, आरक्षक राकेश पटेल और आरक्षक राहुल गिरवाल ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति संभाली।

पुलिस ने काफी मशक्कत और समझाइश के बाद युवक को सुरक्षित नीचे उतारा। इसके बाद उसका स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया और दोबारा ऐसी हरकत न करने की सख्त समझाइश देकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

पुलिस का बयान
थाना प्रभारी मड़वास भूपेश बैस ने बताया कि युवक भावनात्मक आवेश में आकर यह कदम उठा रहा था। समय रहते समझाइश देकर उसे बचा लिया गया। त्वरित कार्रवाई के चलते एक सरफिरे युवक की जान बचाई जा सकी।

इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में पुलिस की सूझबूझ और तत्परता की सराहना हो रही है।

Share:

Leave a Comment