enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी-रीवा मार्ग पर हादसा, खड़ी बस में हाईवा की टक्कर से दर्जन भर यात्री

सीधी-रीवा मार्ग पर हादसा, खड़ी बस में हाईवा की टक्कर से दर्जन भर यात्री

सीधी-रीवा मार्ग पर हादसा, खड़ी बस में हाईवा की टक्कर से दर्जन भर यात्री घायल

सीधी।
सीधी से रीवा जा रही व्यास मुनि बस सर्विस की यात्री बस खड़ी थी, तभी एक तेज रफ्तार हाईवा ने उसमें पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दर्जन भर यात्री घायल हो गए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों का इलाज सेमरिया अस्पताल और जिला चिकित्सालय सीधी में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार बस क्रमांक MP 17 P 0717 सीधी से सेमरिया, हनुमानगढ़, बघवार होते हुए रीवा की ओर जा रही थी। इस दौरान हनुमानगढ़ से पहले भोलगढ़ गांव में सड़क किनारे खड़े होकर सवारियों को उतारा जा रहा था। तभी विपरीत दिशा से आ रहे हाईवा (क्रमांक MP 53 HR 1469) ने लापरवाहीपूर्वक बस को जोरदार टक्कर मारी और बगल में सट गया। इस अप्रत्याशित घटना में बस में सवार यात्री घायल हो गए।

कुछ घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सेमरिया अस्पताल ले जाया गया है, जबकि गंभीर रूप से घायलों को जिला चिकित्सालय सीधी रेफर किया गया है।

पूरी घटना सेमरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत सेमरिया-बघवार रोड के भोलगढ़ गांव की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share:

Leave a Comment