सीधी (ईन्यूज़ एमपी): दो दिवसीय इंस्पायर अवार्ड जिला स्तरीय प्रदर्शनी का समापन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में सांसद डॉ. राजेश मिश्रा के मुख्य आतिथ्य में हुआ। इस दौरान सीधी, रीवा और सिंगरौली से 106 विद्यार्थियों ने विज्ञान मॉडल प्रस्तुत किए, जिनमें से 11 होनहार छात्र–करण तिवारी, चेतन्य स्वरूप, शिवेंद्र कुमार शाह, रोशनी मिश्रा (सत्र 2023-24), आराध्या तिवारी, अनहद कौर, मानशी विश्वकर्मा, दिव्या तिवारी, प्रवीण कुमार सिंह, श्रेया द्विवेदी और देविना यादव (सत्र 2024-25)–को राज्य स्तर की स्पर्धा के लिए चुना गया। सांसद ने ‘जय जवान, जय किसान, जय विज्ञान’ का नारा देते हुए सभी मॉडल बनाने वाले छात्रों की सराहना की और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। जूरी सदस्य प्रो. अरविंद त्रिपाठी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से रचनात्मकता और वैज्ञानिक दृष्टिकोण का विकास होता है। जिला शिक्षा अधिकारी पवन कुमार सिंह, डीपीसी राजेश तिवारी, प्राचार्य शम्भूनाथ त्रिपाठी, जूरी सदस्य डॉ. दिवाकर सिंह, विराट त्रिपाठी, एडीपीसी प्रवीण शुक्ला, रामकृष्ण तिवारी, विजय सिंह चौहान, अशोक तिवारी, अनिल मिश्रा, शिव कुमार गुप्ता, डॉ. संजीव त्रिपाठी, अमर बहादुर सिंह, गिरजा प्रसाद तिवारी, पुष्पराज सिंह चंदेल, प्रकाश सिंह चौहान सहित अन्य गणमान्य अतिथि और शिक्षकों ने संयुक्त रूप से छात्र-मित्र कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित की। आभार सहायक संचालक ओशो उत्सव ने प्रकट किया।