सीधी (ईन्यूज़ एमपी): आई केयर यूनिट, सीधी के संचालक डॉ. अशोक कुमार दुबे को एस.डब्ल्यू.ए. विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित जी.ए.सी. अवार्ड सेरेमनी-2025 में ‘डॉक्टर इन कम्युनिटी ऑप्थेल्मोलॉजी’ की उपाधि से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान 25 मई को नई दिल्ली में आयोजित समारोह के दौरान प्रदान किया गया। डॉ. दुबे ने पिछले 35 वर्षों तक जिला चिकित्सालय सीधी में कार्य करते हुए शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ सुदूर ग्रामीण अंचलों में भी नेत्र रोगियों को लगातार उत्कृष्ट नेत्र चिकित्सा सेवाएं प्रदान की हैं। सेवानिवृत्त होने के बाद भी वे अपनी सेवा जारी रखते हुए अब निजी रूप से आई केयर यूनिट, सीधी के माध्यम से पूर्णकालिक नेत्र रोगियों की सेवा में संलग्न हैं। डॉ. दुबे ने डी.ओ.एस.सी. (डिप्लोमा इन ऑप्थेल्मिक साइंस) की उपाधि गांधी मेडिकल कॉलेज, भोपाल से और बी.ओ.एम.एस. (बैचलर इन ऑप्थेल्मिक मेडिसिन एंड सर्जरी) की उपाधि देश भगत विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से प्राप्त की है। डॉ. अशोक दुबे की इस उपलब्धि पर उनके शुभचिंतकों में खुशी की लहर है। उन्हें शुभकामनाएं देने वालों में एस.एन. मिश्रा (IAS), डॉ. प्रो. यू.एस. तिवारी, डॉ. अतुल उपाध्याय, के.एल. पाठक, डॉ. ए.के. द्विवेदी, महेन्द्र प्रसाद पांडे (अध्यक्ष, राष्ट्रीय दृष्टिहीनता निवारण समिति भारत, सीधी), संजय बाजपेई (अध्यक्ष, सीडीएस सीधी), उमेश कुमार तिवारी (महाप्रबंधक), पी.के. शुक्ला (जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनएचएम सीधी), मीडिया से सचीन्द्र मिश्र, अखिलेश पांडे, आदित्य सिंह सहित उनके इष्ट मित्रों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।