सीधी (ईन्यूज़ एमपी): जिला कांग्रेस कमेटी की समन्वय समिति की अहम बैठक शनिवार को जवाहर कांग्रेस भवन में सम्पन्न हुई। बैठक में जिले के प्रभारी एवं पूर्व विधायक अजय टंडन विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने की। बैठक में पूर्व अध्यक्ष चिंतामणि तिवारी, रुद्र प्रताप सिंह चौहान, नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा, उपाध्यक्ष दान बहादुर सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलेश सिंह, युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र सिंह दादू, सेवादल अध्यक्ष अरविंद सिंह रोशन, उपाध्यक्ष विनोद वर्मा,अध्यक्ष युवा कांग्रेस देवेंद्र सिंह दादू , अध्यक्ष सेवादल कांग्रेस अरविंद सिंह रोशन सहित अन्य पदाधिकारी शामिल हुए। इस दौरान विकास दिवस के तहत हुए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा और संगठन विस्तार पर भी गहन चर्चा हुई। उपस्थित सदस्यों ने पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। जिला अध्यक्ष ज्ञान सिंह ने सभी सुझावों का स्वागत करते हुए उन्हें अमल में लाने की बात कही। वहीं प्रभारी अजय टंडन ने संगठनात्मक गति को तेज करने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से क्रियान्वित करने के लिए सभी पदाधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।