enewsmp.com
Home सीधी दर्पण सीधी के प्रशांत को मिला अंर्तराष्ट्रीय एमिली डिकिंसन पुरस्कार

सीधी के प्रशांत को मिला अंर्तराष्ट्रीय एमिली डिकिंसन पुरस्कार

चुरहट(ईन्यूज़ एमपी) सीधी जिले के बड़ा टीकट निवासी प्रशांत सिंह बघेल को अंर्तराष्ट्रीय "21वीं सदी के एमिली डिकिंसन पुरस्कार" से नवाजा गया है। उन्हें यह पुरस्कार उनके काव्य संग्रह- "एक काव्य यात्रा: ताओ ते चिंग- लाओ त्से की प्रतिध्वनि" पर दिया गया है। 52 वर्षीय प्रशांत सिंह एक सफल उद्यमी है जो वर्तमान में अफ्रीका में निवासरत अपना व्यवसाय करते हैं। यह पुरस्कार अमेरिकी कवित्री एमिली डिकिंसन के नाम पर कविता या साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट लेखन के लिए प्रदान किया जाता है। चीनी दार्शनिक लाओ त्से के विचारों से प्रेरित होकर प्रशांत सिंह ने कविताएं लिखी जिसमें प्रकृति के साथ एकात्मकता और भारतीय संवेदनाएं हैं। जिसमें सहज और संतुलित जीवन को रुपायित किया गया है। प्रशांत इस विचार को भारतीय दृष्टिकोण से जोड़ते हैं। जहां प्रकृति को माता के रूप में दर्जा दिया जाता है। प्रशांत कहते हैं कविता केवल अभिव्यक्ति का एक रूप नहीं बल्कि परिवर्तन का मार्ग है। उनकी कविताओं में सादगी, मौन तथा गहन दार्शनिक चिंतन है। प्रशांत सिंह सीधी के वरिष्ठ पत्रकार विजय सिंह के अनुज हैं। उनके इस सफलता पर बधाई तथा शुभकामनाएं।

Share:

Leave a Comment