सीधी(ईन्यूज़ एमपी): 'राष्ट्र सर्वोपरि' के भाव के साथ सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित,विश्व के विशालतम राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय सीधी मे जिलाध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा का झंडारोहण कर 46वां स्थापना दिवस धूम धाम से मनाया। जिले के 1037 बूथो पर मंडल अध्यक्षो और विभिन्न बूथो के बूथ अध्यक्षों ने आम जनों के साथ मिलकर पार्टी की स्थापना दिवस पर पार्टी का झंडा फहराया। इसके साथ ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों में पार्टी का झंडा फहराकर पार्टी के दिवंगत वरिष्ठ नेताओं के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए पार्टी की गतिविधियों का व्याख्यान किया। इस अवसर पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य इंद्र शरण सिंह चौहान, पूर्व जिला अध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, डॉ देवेंद्र त्रिपाठी ,जिला उपाध्यक्ष सुरेश सिंह, जिला महामंत्री विनोद साकेत, विश्व बंधुधर द्विवेदी, सुनीता रानी वर्मा, अमित प्रधान, पूजा कुशराम, सुरेंद्र मणि दुबे, नगर मंडल अध्यक्ष पंकज पाण्डेय, शिव दान साकेत सहित पार्टी पदाधिकारी व देवतुल्य कार्यकर्ता उपस्थित रहें। सादर प्रकाशनार्थ