enewsmp.com
Home देश-दुनिया पूर्व मंत्री को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

पूर्व मंत्री को लखनऊ पुलिस ने किया गिरफ्तार

enewsmp. com पूर्व मंत्री को गैंगरेप के आरोप में यूपी पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है,उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक कार्यालय ने खबर की पुष्टि करते हुए कहा की गायत्री प्रजापति को लखनऊ से गिरफ्तार कर लिया गया है। गायत्री को अब लखनऊ के आलमबाग थाने में लाया गया है। पुलिस ने मंगलवार को ही प्रजापति के बेटे अनुराग और भतीजे सुरेन्द्र को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था। दोनों पर आरोपियों को शरण देने का आरोप लगाया गया है। मामले के तीन सह अभियुक्तों को भी मगंलवार लखनऊ में गिरफ्तार कर लिया गया था।उन्होंने कहा कि इस मामले में सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जल्द ही उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।

पुलिस महानिरीक्षक ए सतीश गणेश ने बताया था कि सामूहिक बलात्कार के मामले में प्रजापति के साथ अभियुक्त बनाये गये अमरेन्द्र उर्फ पिंटू, रुपेश्वर तथा विकास वर्मा को लखनऊ के हजरतगंज इलाके में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अशोक तिवारी, आशीष शुक्ला, प्रजापति के गनर चंद्रपाल तथा कल पकडे गये तीन अन्य समेत कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था. प्रजापति को आज पकडा गया। सुप्रीम कोर्ट की दखल के बाद गैंगरेप केस में प्रजापति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पिछले कई दिनों से प्रजापति की तलाश में यूपी पुलिस छापेमारी कर रही थी।

दरअसल, गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाने वाली महिला का आरोप है कि मंत्री ने उसे पार्टी में ऊंचा पद दिलाने के नाम पर पिछले दो साल में कई बार रेप किया, और उसकी नाबालिग बेटी के साथ छेड़छाड़ भी की। महिला का यह भी आरोप है कि इस मामले में पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। हाल में इसी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने गायत्री प्रसाद प्रजापति के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए। गैंगरेप मामले में केस दर्ज होने के बाद गायत्री प्रसाद प्रजापति कई दिनों से फरार था। यह मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा था, जहां अदालत ने गायत्री को जल्द गिरफ्तार करने का आदेश दिया था।


ये हैं पूरा मामला

महिला का आरोप है कि वह प्रजापति से लगभग तीन साल पहले मिली थी. उस समय मंत्री ने उसकी चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोशी की हालत में उसके साथ बलात्कार किया और उसकी तस्वीरें भी ले ली। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा था कि इसके बाद प्रजापति ने उसको कई बार तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल करते हुए रेप किया ।गायत्री प्रजापति पर भ्रष्टाचार के कई आरोप हैं. उन्हें मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने मंत्रिमंडल से बर्खास्त भी किया था, लेकिन बाद में दोबारा शामिल कर लिया. इस बार उन्होंने समाजवादी पार्टी के टिकट पर अमेठी से किस्मत आजमाई, लेकिन हार गए।

अभी कुछ दिन पहले ही यूपी चुनाव के दौरान आचार संहिता उल्लंघन का मामला देखने को मिला था, जब कानपुर से अमेठी ले जाई जा रही 4000 साड़ियों की एक खेप को पुलिस ने पकड़ा। बिल पर भी गायत्री प्रजापति का नाम था. इस मामले में केस दर्ज हुआ था।बता दे की यूपी विधानसभा चुनाव में भी गायत्री का मामला खूब गूंजा था। भाजपा ने कई नेताओं ने कहा था कि यदि उनकी सरकार बनती है तो जल्द गायत्री जेल के भीतर होंगे। गायत्री की गिरफ्तारी यूपी पुलिस के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।विधानसभा चुनाव के दौरान यह मामला उठने पर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इशारों में प्रजापति को आत्मसमर्पण करने को कहा था। राज्यपाल राम नाईक ने बलात्कार जैसे गम्भीर आरोप में वांछित होने के बावजूद प्रजापति को मंत्रिमण्डल से बर्खास्त ना किये जाने पर आपत्ति दर्ज करते हुए इस सिलसिले में मुख्यमंत्री को चिट्ठी भी लिखी थी।

Share:

Leave a Comment