लंदनः एक आनुवांशिकी संबंधी एक शोध में विशेषज्ञों ने हृदयगति रुकने से होने वाली अचानक मृत्यु के कारण खोजने का दावा किया है। यह परिस्थिति अक्सर खिलाड़ियों में होती है और इससे कई बार उनकी मौत भी हो जाती है। इस तरह के सबसे ताजा मामलों में फुटबॉल खिलाड़ी फेब्राइस मुआंबा का नाम प्रमुखता से लिया जा सकता है। यह खोज एक उत्परिवर्तित जीन को हृदय की मांसपेशियों की बीमारी एआरवीसी से संबंध स्थापित करती है। इससे हृदय की दीवारें क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, जिससे धड़कन अनियंत्रित होने लगती है। यह परिस्थिति अक्सर बिना किसी चेतावनी के सामने आती है और इससे हर वर्ष बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो जाती है। दक्षिण अफ्रीकी शोधकर्ताओं की टीम की खोज के मुताबिक इस समस्या की आशंका वाले लोगों का पता लगाने के लिए परीक्षण कार्यक्रम चलाना पड़ेगा। प्रमुख शोधकर्ता प्रोफेसर बोंगानी मायोसी ने कहा कि। कार्डियेक रिस्क इन द यंग के डॉक्टर स्टीवेन कॉक्स ने कहा कि यह खोज निश्चित रूप से उत्साहजनक है। इससे एआरवीसी जैसे जटिल मामलों में और समझ विकसित करने में मदद मिलेगी। साथ ही इससे कम उम्र में हृदयगति रुकने से अचानक होने वाली मौतें भी कम की जा सकेंगी। अब हमें पहले से मौजूद उन तकनीकों पर ध्यान केंद्रित करने की जरूरत है जो बेहद कम उम्र के युवा लोगों में इन अनियमितताओं का का पता लगा सकती हैं। हाल में प्रकाशित हुए कई अंतरराष्ट्रीय शोधपत्रों में ईसीजी इसके सबसे सटीक परीक्षण विधि है। इसके जरिसे 14 साल के 35 साल के लोगों और खिलाड़ियों में इस अवस्था का पता लगाया जा सकता है।