नई दिल्ली : ब्रिटेन की यात्रा पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेरिस में हुए घातक आतंकवादी हमले की निंदा करते हुए कहा, Сपेरिस से मिला समाचार पीड़ादायी और भयावह है।Т मोदी ने हमलों के तुरंत बाद ट्वीट किया, Сपेरिस से मिला समाचार पीड़ादायी और भयावह है। मैं मृतकों के परिजन के लिए प्रार्थना करता हूं। हम इस दुखद समय में फ्रांस के लोगों के साथ हैं।Т कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों की निंदा की। साथ ही हमलों में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया, पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसे बर्बरतापूर्ण कार्रवाई करार दिया है, जिसे किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराया जा सकता। पेरिस के आसपास मनोरंजन स्थलों पर लगभग एक साथ हुए कई हमलों में कम से कम 150 लोगों की मौत हो गई है और एक कॉन्सर्ट हॉल में लोगों को बंधक बना लिया गया था। स्टाडे डी फ्रांस नेशनल स्टेडियम के निकट कम से कम दो विस्फोट हुए। इस स्टेडियम में फ्रांस और जर्मनी के बीच फुटबाल का दोस्ताना मैच खेला जा रहा था जिसे देखने राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद भी वहां मौजूद थे। हमलों के बाद ओलांद ने आपात स्थिति की घोषणा कर दी। उन्होंने घोषणा की कि वह देश की सीमाओं को बंद कर रहे हैं। विस्फोट होने के बाद ओलांद को स्टेडियम से बाहर निकाला गया। उन्होंने टेलीविजन पर प्रसारित अपने संबोधन में कहा कि देश दृढता के साथ एकजुट होकर खड़ा रहेगा। किसी ने इन हमलों की जिम्मेदारी नहीं ली है। केजरीवाल ने ट्वीट किया, Сपेरिस में मासूमों पर किए गए कायराना हमलों के बारे में जानकर धक्का लगा। पूरे विश्व को एकजुट होना चाहिए और ऐसे आतंकी कृत्यों के खिलाफ लड़ना चाहिए।Т मुख्यमंत्री ने कहा, Сपेरिस हमला पूरी मानवता पर बोला गया हमला है। किसी भी तरह का रूढ़िवाद समाज का सबसे बुरा शत्रु है। आइए, हम सब पेरिस के निवासियों के लिए प्रार्थना करें।Т माकपा के महासचिव सीताराम येचुरी ने ट्विटर पर कहा, Сआतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाईТ कहां है? पहले बगदाद, बेरूत और अब पेरिस को निशाना बनाया गया। निंदनीय। निर्दोष लोग मारे गए। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं।Т भाकपा (माले) के उनके समकक्ष दीपांकर भट्टाचार्य ने भी हमलों पर दु:ख प्रकट किया और फ्रांस के लोगों के साथ एकजुटता व्यक्त की। भाजपा के मीडिया प्रभारी श्रीकांत शर्मा ने कहा, Сये हमले बेहद दर्दनाक हैं। यह केवल पेरिस पर हमला नहीं है, बल्कि शांति चाहने वाले सभी देशों और मानवता पर हमला है। अब समय आ गया है कि शांति और विकास चाहने वाले सभी देश आईएसआईएस के खिलाफ लड़ने के लिए एकजुट हों। आईएसआईएस किसी एक देश तक सीमित नहीं है बल्कि यह एक जहरीली विचारधारा है जिसे नष्ट किया जाना चाहिए।Т