enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस का दूसरा दिन आज, अधिकारियों से वन टू वन मुखातिब हुए शिवराज....

कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस का दूसरा दिन आज, अधिकारियों से वन टू वन मुखातिब हुए शिवराज....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्यप्रदेश में कलेक्टर-कमिश्नर कांफ्रेंस का आज दूसरा और आखिरी दिन रहा. मुख्मयमंत्री शिवराज ने फाइनल राउंड की मीटिंग ली आखिरी चरण में कलेक्टर-कमिश्नर के साथ तमाम कैबिनेट के मंत्री भी बैठक में पहुंचे मंत्री, कलेक्टर और कमिश्नर से मुख्यमंत्री शिवराज ने विभागीय स्तर पर वन टू वन चर्चा कि।

बैठक को संबोधित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि

- कोविड के दौरान हमारे पुलिस के साथियों ने जिस प्रकार काम किया, वो अभिनंदन के योग्य है।

- अपनी जिंदगी दाँव पर लगाकर आप लोग लोगों को सुरक्षित करने के लिए सड़कों पर थे।

- हमारे प्रशासन और पुलिस के साथी शहीद भी हुए।

- कोविड के कार्यकाल में आपकी टीम ने जो काम किया, उसे जनता कभी भुला नहीं सकती है। आपने सेवा का एक नया अध्याय रचा।

- जब हमारे साथी बीमार हुए, तो मैंने अस्पताल से ही उनसे बात की, हम कुछ को बचा नहीं पाए।

- जनसेवा के मूलमंत्र को आपने साकार किया।

- मध्यप्रदेश शांति का टापू है। हमारे यहाँ बड़े माफिया नहीं हैं, लेकिन जो भी थे, उनकी कमर हमने तोड़ी है।

- डकैतों के लिए मैंने कहा है कि डकैतों को पनपने ही मत दो।

- *नक्सलवाद के खिलाफ हमारे अभियान के लिए मैं पूरी टीम को बधाई देता हूँ।*

- *जिन पर 1.14 करोड़ रुपए का इनाम था, ऐसे 6 नक्सलियों को समाप्त किया गया है।*

- छत्तीसगढ़ की सीमा में थोड़े-बहुत नक्सली ही बचे हैं। यह हमारी प्रतिबद्धता का परिणाम है।

- ऐसे लोग जो जनता की जिंदगी से खेलते हैं, ऐसे लोगों को हमने समाप्त किया है।

- हमारी यह लड़ाई जारी रहेगी। यह निरंतर चलने वाले अभियान हैं।

- पिछले साल भी अच्छी कार्रवाई हुई हैं। माँ, बहन और बेटी का सम्मान हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

- कई लोगों को फांसी की सजा हुई है, आजीवन कारावास की सजा भी मिली है। कई जगह आर्थिक कमर भी तोड़ी है।

- *हमारे प्रवासी भारतीय सम्मेलन में बहुत से VIP आए, तीन राष्ट्रपति थे, कई देशों के मंत्री थे। मैं इंदौर प्रशासन को विशेष रूप से बधाई दूंगा। आपने बेहतर ढंग से व्यवस्था की जिससे मध्यप्रदेश की साख बनी है।*

- *G-20 बैठक में भी कई देशों के लोग आएंगे। वो दुनिया में जाकर भारत की बात करेंगे। उनकी सुरक्षा से लेकर सारी चीजें इतने बेहतर ढंग से करना है, कि वो भारत का गुणगान करें।*

- मध्यप्रदेश में निवेश के लिए एक अद्भुत वातावरण है।

- धर्मांतरण का कुचक्र हमें विफल करना है। ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करना है।

- कई जगह केवल इसलिए ट्राइबल बेटी से शादी कर लेते हैं कि उसके नाम से जमीन खरीद सकें। इस पर नजर रखने की जरूरत है।

- हमारा ऑपरेशन मुस्कान अच्छा चला है। ड्रग्स बेचने वालों और अवैध शराब बेचने वालों को तोड़ डालना चाहिए।

- हमने जो नशामुक्ति अभियान चलाया, उसके अच्छे परिणाम आए हैं। हमें नशे का अवैध व्यापार खत्म करना है, साथ में नशामुक्ति अभियान भी चलाना है।

- सूदखोरी एक ऐसा मामला है, जिसमें लोगों की जिंदगी दूभर कर दी जाती है। इसके लिए हमने कानून भी बनाया है, इसकी मॉनिटरिंग होना चाहिए।

- साइबर अपराध एक उभरती हुई चुनौती है, हम मिलकर इसके खिलाफ अभियान चलाएँ।

- हमने PFI के खिलाफ भी कार्रवाई की है। देश को कमजोर करने के लिए ऐसे संगठन काम करते रहते हैं। हमें इन पर नजर रखना है।

- पीएम श्री नरेंद्र मोदी ने हमारी पैदल गश्त की तारीफ की है।

- भ्रामक प्रचार पर हमें नजर रखना है। मुझे लगता है कि अगर कुछ भ्रामक है, तो उसका खंडन समय पर आ जाना चाहिए।

- हमारे लोगों को तकनीकी रूप से दक्ष होना चाहिए। तकनीक हमारे और जनता के बीच की दूरी कम कर सकती है।

- हमारे लिए कॉन्स्टेबल भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना एसपी है। चीजें मशीन की तरह नहीं चलती है, सभी के इमोशन्स होते हैं, सुख-दुख होते हैं।

- सही टीम वही है, जिसके सदस्य को लगे कि मैं अकेला नहीं हूँ, मैं एक परिवार का हिस्सा हूँ। मेरे साथ मेरा मुखिया खड़ा है। अगर काम लेने का अधिकार है, तो ध्यान रखने का भी कर्तव्य भी मेरा है।

- हमसे जनता को बहुत अपेक्षाएँ हैं। कई जगह हम बहुत अच्छा काम कर रहे हैं, लेकिन कई जगह सुधार की आवश्यकता है।

- जब भी संकट आता है, तो हमारा प्रशासन उदाहरण प्रस्तुत करता है। मुझे ओवरऑल बहुत संतोष है।

- बढ़ते हुए समय के साथ चुनौतियाँ नई-नई आती हैं, उसके अनुरुप हम अपने सिस्टम को अपडेट करते रहें।

Share:

Leave a Comment