enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश मंगलवार तक के लिए स्थगित हुआ,मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र.....

मंगलवार तक के लिए स्थगित हुआ,मध्य प्रदेश विधानसभा का सत्र.....

भोपाल(ईन्यूज एमपी)- मध्य प्रदेश विधानसभा में पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र अब से कुछ देर में शुरू होने जा रहा है।विधानसभा परिसर में मीडिया से चर्चा में पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ ने कहा कि ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर भाजपा की कथनी और करनी सामने आ गई है। वहीं नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने कहा कि कांग्रेस को स्थगन प्रस्ताव नहीं माफी प्रस्ताव लाना चाहिए। आज जो आरक्षण को लेकर स्थिति बनी है वह कांग्रेस की वजह से ही है। देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और अन्य की हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु पर सदन में श्रद्धांजलि दी गई। साथ ही गांधीवादी और सामाजिक कार्यकर्ता डा. एनएन सुब्बाराव, डा. एनपी मिश्रा, सोपिया, कश्मीर में आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में शहीद हुए जवानों और पूर्व सांसदों और विधान सभा के सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित करने तत्पश्चात सदन की कार्यवाही मंगलवार तक के लिए स्थगित कर दी गई।

शीतकालीन सत्र के दौरान सरकार चालू वित्त वर्ष के लिए दूसरा अनुपूरक (अनुमानित बजट) पेश करेगी। इसके साथ ही मध्य प्रदेश सार्वजनिक और निजी संपत्ति को नुकसान की रोकथाम और नुकसान की वसूली विधेयक-2021 पेश किया जाएगा। सत्ता पक्ष और विपक्ष के सदस्यों द्वारा कुल एक हजार 578 प्रश्न पूछे गए हैं। विधानसभा के प्रमुख सचिव अवधेश प्रताप सिंह ने कहा कि शुक्रवार तक चलने वाले इस सत्र में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सभी कदम उठाए जा रहे हैं।

मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम और छिंदवाड़ा विश्वविद्यालय का नाम राजा शंकर शाह के नाम पर रखने के लिए सरकार द्वारा संशोधन विधेयक पेश किए जाएंगे, काष्ठ चिरान संशोधन, भू-राजस्व संहिता संशोधन, ग्वालियर व्यापार मेला प्राधिकरण संशोधन विधेयक पेश होगा।

Share:

Leave a Comment

समान समाचार