Enewsmp.com अशोकनगर। वीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद श्री शशीन्द्र सिंह राणा की शौर्य गाथा पर आधारित खण्ड काव्य उत्सर्ग पुस्तक का विमोचन सोमवार को कलेक्टर श्री बी.एस.जामोद के मुख्य आतिथ्य में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में किया गया। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री हरवीर सिंह रघुवंशी ने की। इस पुस्तक के रचियता डॉ.रामसेवक सोनी ССप्रकाशСС पूर्व प्राचार्य अशोकनगर हैं। इस अवसर पर अमर शहीद श्री राणा की बहन डॉ.मेजर आशा माथुर सेवानिवृत प्राचार्य उच्च शिक्षा ग्वालियर, भांजी सुश्री मीनाक्षी राणा, मित्र श्री नेमीचन्द्र जैन, अपर कलेक्टर श्री ए.के.चांदिल एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे। а аааааа पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के अवसर पर कलेक्टर श्री जामोद ने कहा कि आज का दिन बडे ही सौभाग्य का दिन है। आज पुनीत कार्य हेतु साक्षी बनने का अवसर मिला है। साहित्यकार डॉ.सोनी द्वारा अशोकनगर माटी के सपूत अमर शहीद श्री शशीन्द्र सिंह राणा अपने आप को इतिहास के स्वर्णिम अक्षरों में अंकित कराकर अमर हो गये। शौर्य, पराक्रम के कीर्ति स्तंभ, अशोकनगर की माटी के सपूत कुवर शशीन्द्र सिंह राणा एक ऐसा नाम है जो जिला अशोकनगर ही नही अपितु पूरे प्रदेश और देश के बलिदानियों की गौरवगाथा के साथ जिले के यशस्वी ललाट को चिरतंन जीवंत बनाये रखेगें। उन्होंने पुस्तक के माध्यम से अमर शहीद को समझने और देश भक्ति की प्रेरणा लेने का आव्हान किया।а ааааааа इस अवसर पर डॉ.मेजर आशा माथुर ने कहा कि मैं अशोकनगर की माटी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूँ। इस माटी के कण कण से प्यार है। यह भूमि अमर शहीद शशीन्द्र सिंह राणा की भूमि है। भांजी सुश्री मीनाक्षी ने कहा कि मैने अपने मामा को देखा तो नही है अपितु मां के मुख से मामा की वीरगाथा की कहानियां सुनी है। मैं भी अपने मामा की तरह शौर्य पराक्रम के साथ देश की सेवा करूंगी। ааааааа कार्यक्रम में अमर शहीद श्री राणा के करीबी मित्र श्री नेमीचंद ऊमरी ने बताया कि शशीन्द्र सिंह राणा जब भी छुटटी में अशोकनगर आते थे। तब अधिकांश समय उनके साथ ही बिताते थे। वह बहुत खुश व दरिया दिल इंसान थे।а ааааааа उपाध्यक्ष नगरपालिका श्री हरवीर सिंह ने अमर शहीद श्री शशीन्द्र सिंह राणा के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। а