enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र में युविका विज्ञानी आराध्या का हुआ चयन।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केन्द्र में युविका विज्ञानी आराध्या का हुआ चयन।

डिंडौरी(ईन्यूज एमपी) - हमेशा से अंतरिक्ष सभी के लिए आकर्षण का विषय रहा है। आकाश में चमकते तारे और धूमकेतुओं ने सभी की जिज्ञासाओं को बढ़ाया है। ऐसे में अंतरिक्ष विज्ञान संबंधी जानकारी प्रदान करने के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो का युविका कार्यक्रम लोकप्रिय हुआ है। युवा और खासतौर ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान, अंतरिक्ष तकनीक और अंतरिक्ष अनुसंधान की बुनियादी जानकारी प्रदान करने के लिए इसरो द्वारा हर वर्ष युविका यानि की युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों को अंतरिक्ष विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में भविष्य बनाने के अवसर प्रदान करता है।युविका कार्यक्रम में देश भर में नौवीं में पढ़ने वाले 150 विद्यार्थियों का चयन किया जाता है। गर्मियों की छुट्टियों में 15 दिनों का विशेष सत्र अयोजित किया जाता है, जिसमें विद्यार्थी इसरो के प्रमुख वैज्ञानिकों से मिलते हैं और इसरो के अंतरिक्ष अनुसंधान कार्यक्रम की तकनीकी जानकारी प्राप्त करते हैं। वर्ष 2024 के सत्र के लिए युविका कार्यक्रम में आराध्या साहू का चयन सतीश धवन अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र श्रीहरिकोटा आंध्रप्रदेश के लिए हुआ है।रविवार को मां कर्मा बाई धर्मशाला में कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री मोहन यादव द्वारा छात्रा को सम्मानित किया गया है।

Share:

Leave a Comment