enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश रामघाट पर तबला पखावज और सितार का स्पंदन

रामघाट पर तबला पखावज और सितार का स्पंदन

उज्जैन - संस्कृति विभाग द्वारा मोक्षदायिनी क्षिप्रा के तट पर सांस्कृतिक कायर्क्रम का आयोजन दूसरे दिन 22 दिसम्बर को भी किया गया। आज के स्पन्दन ने संगीत के रसिक श्रोताओं का मन मोह लिया। स्पन्दन कार्यक्रम का शमां अहमदाबाद की विदुषी डॉ. मंजु मेहता और उनके शिष्यों ने बांधा। शिप्रा के तट पर तबला, पखावज और सितार की ऐसी अद्भुत संगत आज से पहले कभी नहीं देखी गई। संगत में राग सरस्वती और राग श्याम कल्याण ने कर्णप्रिय शास्त्रीय संगीत के सहारे पूरे रामघाट को मंत्रमुग्ध कर दिया। माँ सरस्वती की वीणा के विस्तार में तार वाद्यों की इस विशिष्ठ संध्या को स्पन्दन नाम दिया गया।


वहीं शिप्रा तट पर ही चित्रकार लक्ष्मीनाराण भावसार ने राग सरस्वती और राग श्याम कल्याण पर आधारित जीवंत चित्र उकेर कर संगीतमय शाम को और सौंदर्य लगा दिये। पवित्र शिप्रा के रामघाट पर 21 दिसम्बर को अनुगूंज कार्यक्रम का शुभारंभ शंकघोष के साथ हुआ। पारंपरिक रीति में माँ शिप्रा की महिमा और बाबा महाकाल का स्तुति गान हुआ। स्पन्दन शास्त्रीय संगीत का लुफ्त लेने कलेक्टर श्री कवीन्द्र कियावत सहित शहर के कई गणमान्य नागरीक पहुंचे।

Share:

Leave a Comment