enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश बुन्देलखण्ड जैन पुरातत्व शोध संगोष्ठी सम्पन्न

बुन्देलखण्ड जैन पुरातत्व शोध संगोष्ठी सम्पन्न







पन्ना : जिला पुरातत्व संग्रहालय पन्ना के संग्रहाध्यक्ष नरेश पाठक ने बताया है कि मध्य प्रदेश पुरातत्व अभिलेखागार एवं संग्रहालय मध्य प्रदेश शासन भोपाल एवं श्री भारत वर्षीय दिगम्बर जैन महासभा नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में बुन्देलखण्ड का जैन पुरातत्व मध्य प्रदेश के संदर्भ में शोध संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का शुभारंभ मुख्य अतिथि निर्मल कुमार जैन सेठी राष्ट्रीय अध्यक्ष, श्री दिगम्बर जैन तीर्थ संरक्षणी महासभा नई दिल्ली द्वारा किया गया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष श्री मोहनलाल कुशवाहा तथा कार्यक्रम के अध्यक्ष डॉ. रामअवतार शर्मा आचार्य प्राचीन भारतीय इतिहास संस्कृति पुरातत्व जीवाजी विश्वविद्यालय ग्वालियर रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सेठी ने कहा कि बुन्देलखण्ड जैन पुरातत्व की रक्षा एवं स्वतंत्र अध्ययन के लिए संस्थान स्थापित करने की आवश्यकता है। उन्होंने जैन विद्या पर अध्ययन करने वाले छात्रों को 2 वर्ष के लिए 10 हजार एवं 25 हजार रूपये द्यात्रवृत्ति देने की घोषणा की। नगरपालिका अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने जैन पुरातत्व के विद्वानों को पन्ना नगर आने पर स्वागत किया एवं पन्ना जैन पुरातत्व विकास में पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। श्री शर्मा ने बुन्देलखण्ड के जैन पुरातत्व पर विहंगम प्रकाश डाला तथा जैन पुरातत्व को प्रशासकीय सीमा में न बांध कर विस्तृत अध्ययन की आवश्यकता पर बल दिया। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्रो. डी.पी. दुबे द्वारा बुन्देलखण्ड के जैन अभिलेखों का विस्तार से व्याख्या की। राजनगर महाविद्यालय जिला छतरपुर के प्राचार्य डॉ. बहादुर सिंह परमार द्वारा छतरपुर जिले के जैन पुरातत्व पर प्रकाश डाला। महाराजा कॉलेज छतरपुर के इतिहास के प्राध्यापक डॉ. एन.के. जैन द्वारा देवगढ की जैन कला पर प्रकाश डाला। कुन्दकुन्द ज्ञानपीठ के प्रबंध निर्देशक डॉ. अरविन्द जैन द्वारा उर्दमऊ जिला छतरपुर के शांतिनाथ मंदिर पर प्रकाश डाला। श्री वाकणकर शोध संस्थान भोपाल के शोध सहायक डॉ. जितेन्द्र जैन द्वारा सागर जिले के जैन पुरातत्व पर प्रकाश डाला। आचार्य श्री 108 वासु पूज्य सागर जी महाराज द्वारा संगोष्ठी में अधिकांश समय व्यतीत कर आर्शीवाद प्रदान किया। छत्रसाल महाविद्यालय के इतिहास विभाग अध्यक्ष डॉ. ऊषा मिश्रा द्वारा पन्ना जिले के जैन पुरातत्व पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में दिगम्बर जैन महासभा नई दिल्ली के उप संचालक डॉ. शिशिर जैन द्वारा जसो जिला सतना की जैन प्रतिमाओं का शिल्प शास्त्री अध्ययन प्रस्तुत किया। अजयगढ जिला पन्ना के उत्कृष्ट विद्यालय की प्राचार्य डॉ. निशा जैन द्वारा अजयगढ की जैन कला पर प्रकाश डाला। नरेन्द्र कुमार जैन नई दिल्ली द्वारा विदेश में सुरक्षित जैन पुरातत्व पर प्रकाश डाला। जीवाजी विश्वविद्यालय के पर्यटन विभाग के डॉ. प्रमेन्द्र सिंह, डॉ. संदीप दुबे डॉ. रविन्द्र कुमार कुशवाहा द्वारा सोनागिरी जैन तीर्थ जिला दतिया के पर्यटन की संभावना पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में दिगम्बर जैन महासभा के अध्यक्ष श्री त्रिलोक चन्द्र जैन, डॉ. समत जैन, श्री के.के. सोनी, श्री मनोज केशरवानी, डॉ. उमा त्रिपाठी, विमल कुमार जैन नई दिल्ली श्री निर्मलचन्द्र जैन मोहन्द्रा, पन्ना नगर के गणमान्य विद्वार नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रदर्शन जिला पुरातत्व संग्रहालय पन्ना के संग्रहाध्यक्ष नरेश कुमार पाठक द्वारा किया गया।

Share:

Leave a Comment