enewsmp.com
Home मध्य प्रदेश वित्तमंत्री ने कर्मचारियों को दिया सातवां वेतनमान का तोहफा

वित्तमंत्री ने कर्मचारियों को दिया सातवां वेतनमान का तोहफा

enewsmp.comभोपाल। वित्तमंत्री जयंत मलैया ने कर्मचारियों को बड़ी सौगात देते हुए аसातवां वेतनमान लागू करने की बात कही हैं और कहा हैं की कर्मचारियों को सातवां वेतनमान एक जनवरी 2016 से दिया जायेगा, जो जुलाई 2017 से वेतन में मिलेगा। वित्तमंत्री ने कहा कि अप्रैल में एरियर्स समेत इसका भुगतान कर दिया जाएगा। चुंकी मध्यप्रदेश के कर्मचारी भी केंद्रीय कर्मचारियों की तरह काफी समय से 7वां वेतनमान की मांग कर रहे थे। аइससे ये माना जा रहा हैं की आगामी 1 अप्रैल 2017 से यह सैलरी में दिया जा सकता है।

मध्यप्रदेश सरकार के सातवां वेतनमान लागू करने से करीब 4000 करोड़ रुपए का भार बढ़ जाएगा। मध्यप्रदेश में 9 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ मिलेगा। इसमें से नियमित कर्मचारी 4 लाख हैं। 7वें वेतनमान की खबर से राज्य में खुशी का माहौल है।

आपको बता दे की मध्य प्रदेश विधानसभा में आज राज्य का बजट पेश हो रहा है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में मप्र का बजट वित्त मंत्री जयंत मलैया पेश कर रहे हैं। मलैया लगातार चौथा बजट प्रस्तुत कर रहे हैं। केंद्रीय कर्मचारियों को नया वेतनमान मिलने के 6 माह के भीतर राज्य के कर्मचारियों को भी नए वेतनमान का लाभ दे दिया जाएगा।

गौरतलब हैं की मध्य प्रदेश के अधिकारियों-कर्मचारियों का इन्तजार अब ख़त्म हो गया है। लंबे समय से टलती आ रही सातवें वेतनमान की घोषणा आज वित्तमंत्री बजट पेश करने के दौरान कर दी हैं। कर्मचारियों को 1 जनवरी 2016 से аसातवा वेतनमान देय होगा| जिसकी घोषणा मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहले ही कर चुके हैं| а यह संभावित है कि कर्मचारियों को जो वेतनमान मिलेगा, उसमे एरियर्स का भुगतान जीपीएस में जमा होगा| केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को 7वां वेतनमान एरियर्स सहित जनवरी 2016 से दे चुकी है। मध्यप्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री और कई मंत्री कई केंद्र के समान प्रदेश के कर्मचारियों को भी 7वां वेतनमान देने की बार-बार घोषणा कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि कर्मचारियों को सातवां वेतनमान देने को लेकर सहमति नहीं बन पा रही थी लेकिन तर्क दिया गया कि इसे अधिक समय तक टाला गया तो विरोध पनप सकता है। इसके मद्देनजर नया वेतनमान देने पर सहमति बन गई हैं।

Share:

Leave a Comment

рд╕рдорд╛рди рд╕рдорд╛рдЪрд╛рд░