उज्जैन शहर के पास तालाब का तटबंध टूटने से बुधवार सुबह 7 बजे कुछ हिस्सों में बाढ़ आ गई। यहां आसपास के 40 मकान डूब गए। एक मकान ढह गया। लोगों के घरों का सामान पानी में बह गया। पानी के भराव से कई जगह फसल को नुकसान पहुंचा है। रेस्क्यू टीम ने 82 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। शहर से 12 किमी दूर स्थित 125 बीघा में फैले भेरू महाराज का तालाब मंगलवार रात 3 बजे जोरदार बारिश से लबालब भर गया। पानी के तेज बहाव से सीमेंट से बने तटबंध का एक हिस्सा टूट गया। उसके बाद मिट्टी भी बह गई। इससे गांव में बाढ़ आ गई जो आसपास की बस्तियों में पहुंच गई। बस्तियों के 40 मकान पानी में डूब गए। दो मकानों को भी नुकसान पहुंचा है। इनमें से एक मकान ढह गया। यहां रहवासियों के घर का सामान बह गया। सूचना मिलते ही कलेक्टर कवींद्र कियावत, विधायक डॉ. मोहन यादव, डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड सुमित जैन व दिनेश जाटवा मौके पर पहुंचे। रेस्क्यू टीम के प्रभारी कैथवास ने बताया बाढ़ में फंस गलपुरा के प्रभावित लोगों को नाव की मदद से सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया। रेस्क्यू टीम के प्रभारी कैथवास ने बताया बाढ़ में फंसे 82 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। बाढ़ में एक मकान ढह गया। दिनेश जाटवा ने प्रभावित लोगों को खाने के पैकेट उपलब्ध करवाए। सौ.भा.